
ऐक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर लगाया यौन शोषण का आरोप, कंगना बोलीं- गिरफ्तार करो
पायल घोष ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अनुराग कश्यप ने मेरे साथ जबरदस्ती की और काफी बुरा बर्ताव किया। पीएमओ और नरेंद्र मोदी जी, इस पर ऐक्शन लें और इस क्रिएटिव शख्स के पीछे छिपा शैतान देश को दिखाए। मुझे पता है कि ये मुझे नुकसान पहुंचा सकता है और मेरी सुरक्षा खतरे में हैं। प्लीज मेरी मदद कीजिए।’
पायल घोष का ट्वीट
राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान में लिया मामला
पायल घोष के इस ट्वीट पर राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने रेप्लाई किया। उन्होंने ऐक्ट्रेस से लिखित शिकायत देने को कहा और उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिया है। इसके बाद पायल घोष ने उनका शुक्रिया अदा किया है।
पायल घोष के सपॉर्ट में कंगना रनौत
पायल घोष के इस ट्वीट पर लोगों तेजी से रिऐक्शन आ रहे हैं। वहीं, अपनी बेबाकी के लिए मशहूर कंगना रनौत ने भी अपना प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, ‘हर आवाज की अहमियत है। अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करो।’