
परिणीति चोपड़ा ने किया खुलासा- 18 की उम्र में पहली बार किया किस, इस ऐक्टर पर आया था दिल
परिणीति चोपड़ा से पूछा जाता है कि उन्होंने आखिरी मैसेज किसे किया था, इस पर वह जवाब देते हुए कहती हैं कि अपनी मैनेजर नेहा को मैसेज किया था। ऐक्ट्रेस आगे बताती हैं कि 18 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार किस किया था।
परिणीति चोपड़ा ने अपनी पहले डेट के बारे में खुलासा करते बताया, ‘मैं कभी डेट पर नहीं गई। हम घर पर मिलते थे और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते थे। मूवी देखते और खाना ऑर्डर करके साथ में खाते थे।’ परिणीति चोपड़ा ने यह भी बताया कि सैफ अली खान उनके पहले क्रश हैं।
परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। रिभू दासगुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के अलावा अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हारी और अविनाश तिवारी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।