
भोजपुरी गायक सुनील छैला बिहारी का हुआ कार एक्सिडेंट, सुशांत केस में लगा चुके हैं धमकी गैंग पर कई आरोप
रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा बुधवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा के पास हुआ। कार नई दिल्ली की ओर जा रही थी। कई चोटों के बाद, सभी को मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें गुरुवार को दिल्ली रेफर कर दिया गया।
सुशांत ममाले में धमकी गैंग पर लगाए कई गंभीर आरोप
बता दें हाल में लोकगायक सुनील छैला बिहारी ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में किसी धमकी गैंग का जिक्र करते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। सुनील छैला बिहारी ने यूट्यूब पर वीडियो संदेश जारी कर आरोप लगाया है कि सुशांत सिंह राजपूत को पिछले एक महीने से धमकियां मिल रही थी।

सुशांत को मिल रही थी लगातार धमकियां: सुनील छैला बिहारी
उन्होंने आरोप में कहा है कि पिछले कुछ महीने से सुशांत सिंह राजपूत बहुत परेशान चल रहे थे। लगतार धमकियां मिलने की वजह से सुशांत सिंह राजपूत परेशान थे। धमकियों का आलम यह था कि वह लगातार अपना मोबाइल सिम कार्ड बदल रहे थे। धमकियों का आलम यह था कि वह लगातार अपना मोबाइल सिम कार्ड बदल रहे थे। सुशांत ने एक महीने में करीब 50 बार सिम कार्ड चेंज किया था।