
स्मोकिंग छोड़ना चाहते थे और हॉलिवुड फिल्म करने का था प्लान, सुशांत के नोट्स से हुआ खुलासा
सुशांत ने अपने नोट्स में लिखा, कोई सही जवाब नहीं है। कुछ बेहतर सवाल हैं। परेशानी को हल कैसे करना है। खुशी ही क्यों है। नोट्स में बहुत सारी चीजें लिखी हैं, जो स्पष्ट नहीं हैं। कुछ शब्द जैसे- अनुभव, विश्लेषण, आनंद, साहस, प्रतिभा और पवित्रता भी लिखे हुए हैं। इसके बाद का एक पन्ना हिंदी में लिखा है- जो छोटी-छोटी हरकतों से बहुत बताने की तमीज और साहस रखते हैं वही कल का निर्माण करेंगे।
ऐक्टर के इन नोट्स एक पेज में कैलाश यात्रा के पड़ावों बारे में लिखा है- योगा, तपस्या, सोमरस और फिर कैलाश। इसके ही नीचे उन्होंने तीसरी आंख और पीनियल ग्लैंड (मस्तिष्क की एक ग्रंथि) के बारे में भी लिखा है। एक पन्ने में टेनिस, तीरंदाजी के लिए टाइम फिक्स किया था। इन सब कामों को वे 4 घंटे में निपटाने का शेड्यूल बनाकर रखे थे।
सुशांत ने नोट्स में लिखा- जब मैं था, तब हरि नहीं, अब हरि हैं मैं नाहि। ये कबीर का दोहा है। इसके अलावा मोमिन की लाइन लिखी है- तुम मेरे पास होते हो गोया, जब कोई दूसरा नहीं होता। इनके अलावा नोट्स में नीति आयोग की पॉलिसी, इनसाएई कंपनी, नासा और सुशांत फॉर एजुकेशन का जिक्र है।
सुशांत सिंह राजपूत नोट्स में कृति के साथ समय बिताने की बात भी लिखी है। फिल्म ‘राब्ता’ की इस जोड़ी के रिलेशनशिप में होने की खबरें भी काफी चर्चा में रहीं थीं। उन्होंने लिखा कि वह अपनी बहन प्रियंका और जीजा महेश के साथ एक टूर पर जाना चाहते हैं।